Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजसेवी ने मेधावी छात्र को दिया साइकिल



वासुदेव यादव 

 अयोध्या। समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने आज साइकिल का वितरण किया। संस्था के केंद्रीय कार्यालय ग्राम पंचायत तिहुरा माझा पर मेधावी छात्र अंकुर यादव को  साइकिल प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था के द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेधावी छात्र और जरूरतमंदों को साइकिल पुस्तक पठन-पाठन सामग्री आदि प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में आज स्थानीय युवक अंकुर यादव को भी साइकिल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि मानवता और इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नहीं है। सभी व्यक्तियों को अपने आसपास के जरूरतमंद को मदद करनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से मेधावी छात्र अंकुर यादव को साइकिल प्रदान किया गया ताकि वह स्कूल आ जा सके और कोचिंग भी समय से जाकर पढ़ सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए की वे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें जो मेधावी छात्र हैं। उनकी मदद करें ।हमारी संस्था की ओर से लगातार अयोध्या विधानसभा में मेधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान किया जाता है। इसी कारण आज साइकिल प्रदान की गई हैं। इस मौके पर सोमयी निषाद, श्रीमती पूनम यादव, अवध राजी आदि मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे