लालगंज: वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतियों प्रस्तुतियों ने लोगों का मोहा मन | CRIME JUNCTION लालगंज: वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतियों प्रस्तुतियों ने लोगों का मोहा मन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज: वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतियों प्रस्तुतियों ने लोगों का मोहा मन



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर क्षेत्र के सुजाखर स्थित पं. जनार्दन प्रसाद मिश्र शिक्षण संस्थान में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी के साथ कांग्रेस नेता डॉ. नीरज त्रिपाठी व पं0 जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि शिक्षा इंसान के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। शिक्षा से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। डा. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता मिला करती है। पं. जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी ने शिक्षा के उन्नयन को लेकर सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्र की एकता व अखण्डता व राष्ट्रप्रेम से जुडी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए मंत्रमुग्ध किया। प्रबन्धक राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत तथा संयोजक प्रेमलता ने आभार जताया। व्यवस्थापक ऋषि कुमार मिश्र ने शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार मिश्र प्रखर ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजनों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर अरूण मिश्र, सुधीर तिवारी, अनिल तिवारी, राजेन्द्र मिश्र, आनन्द पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे