Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:गुब्बारा फटने से जलकर घायल हुए 10 युवकों को सपा मुखिया ने भेजी सहायता राशि

 


पं श्याम त्रिपाठी 

गोंडा ।सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 3 फरवरी को गुब्बारा फटने से जले हुए 10 युवकों इलाज हेतु 50-50 हजार रुपए की मदद भेजी, उक्त धनराशि युवा इस सपा नेता सूरज सिंह ने अस्पताल जाकर धनराशि सोमवार को परिजनो को सौपा। 

बताते चलें की जनपद मे घटी इस घटना को युवा  सपा नेता सूरज सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को फोन पर गुब्बारा फटने से 10 लोगों के जलने की खबर दी खबर की जानकारी होने पर उन्होंने जहा पीडितों के लिए संवेदना प्रकट की वही तत्पश्चात तत्काल प्रत्येक 10 युवकों के लिए इलाज हेतु 50-50 हज़ार रुपए भेजने का काम किया।इसके बाबत युवा सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले भी ऐसे कई मौके पर जनपद के लोगों की मदद की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने तरबगंज में विश्वकर्मा समाज के लड़के की हत्या पर 2 लाख, बेलावाँ में यादव समाज के बच्चे की हत्या पर 1 लाख, ब्राह्मण परिवार के दो बच्चों के एक्सीडेंट होने पर 2 लाख, धानेपुर नवजात शिशु को जानवर काटने से मृत्यु पर 1 लाख, इमिलया में सर्पदंश से मरे युवक को 1 लाख, सुभागपुर में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु ढाई लाख रुपए, कस्टोडियल डेथ में मरे युवक को 2 लाख जैसी आर्थिक मदद के साथ-साथ न्याय दिलाने का भी काम किया है। सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के साथ पहुँच कर पीड़ितों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता दे दी गयी है।स्थानीय लोग भी युवा सपा नेता सूरज की पहल की तारीफ कर रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे