Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:ग्राम परिक्रमा यात्रा का हुआ आगाज



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

गोंडा:भाजपा किसान मोर्चा गोंडा के द्वारा आज ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ हलधरमऊ मंडल की बालपुर ग्रामसभा में आयोजित किया गया।ग्राम परिक्रमा यात्रा की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की एवं संयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह रहे।ग्राम परिक्रमा यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि चंद्रभान सिंह‘संचित सिंह’प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पुनीत सिंह जिला मंत्री भाजपा ने किया।परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ पं दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके किया गया।मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज ने सभी को मोदी सरकार और योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया और सभी पदाधिकारियों को हर ग्रामसभा में प्रत्येक घर पर पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क करने और जो छूट गए हैं उनको योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। विशिष्ट अतिथि संचित सिंह ने कहा कि आपके प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एक गरीब परिवार से निकलकर आज इस पद पर पहुंचे हैं जिससे उन्हें गरीबों की हर समस्या के बारे में जानकारी है और वो उनकी मूलभूत समस्याओं जैसे आवास,सड़क,बिजली,पानी, भोजन,शौचालय,आयुष्मान योजना के द्वारा इलाज की व्यवस्था,बैंक खाता खुलवाने की व्यवस्था की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने उपस्थित सभी किसानों से गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने और गौ पालन करने के लाभ बताए। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा में हजारों किसान और भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण–देव नारायण मिश्र जिला महामंत्री किसान मोर्चा,सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, विपिन सिंह,रवि दूबे,बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा जिला मंत्री किसान मोर्चा, ऊषा तिवारी जिला कार्य समिति सदस्य,बेचू लाल कश्यप मंडल अध्यक्ष हलधरमऊ,मदन मोहन अन्नू बाबा, पवन सिंह,रितेंद्र पाल सिंह,चंद्र बदन तिवारी,सुशील श्रीवास्तव,राम दल शुक्ल,श्रीचंद तिवारी,सालिकराम,आलोक सिंह,राशू आदि।उक्त आशय की जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने दी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे