Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मैलानी पुलिस ने 985 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार



कमलेश

लखीमपुर खीरी:जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अवैध मादक पदार्थो के निर्माण,बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मैलानी थानाध्यक्ष की अगुवाई में मुखबिर की सूचना पर कुकरा चौकी इंचार्ज ने एक व्यक्ति को 985 ग्राम गांजा के साथ गिरफ़्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भिजवा दिया।

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मैलानी थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को कुकरा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने कुकरा टाउन निवासी इमरान पुत्र मुख्तयार खां को 985 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान सिपाही राजेश कुमार यादव,अजय कुमार पाण्डेय व करन वर्मा ने उसे पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे