Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायकों के सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक मोना ने किये रामलला के दर्शन-पूजन



अभय शुक्ला 

लालगंज,प्रतापगढ़: अयोध्या राम नगरी में रविवार को प्रदेश के विधायकों के सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल के साथ क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी लोकमंगल की कामना के साथ श्री रामलला के दर्शन पूजन किये। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में सर्वदलीय विधायकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ विधायक आराधना मिश्रा मोना ने श्रीरामलला के दर्शन कर देश तथा प्रदेश के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के भी विकास में निरन्तरता तथा लोगों के सुख एवं समृ़द्वि तथा कल्याण की भी मंगल कामना की। सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल में विधायक आराधना मिश्रा मोना को विधानसभा अध्यक्ष के साथ श्रीरामलला के दर्शन पूजन की जानकारी को लेकर स्थानीय लोगों में भी खुशी देखी गयी। विधायक मोना के अयोध्या में दर्शन पूजन किये जाने की जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञाप्ति में दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे