Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:सुपर लीग में रानीगंज की टीम का दिखा जलवा, पुरस्कृत



अभय शुक्ला 

लालगंज प्रतापगढ़: सगरा सुन्दरपुर बाजार स्थित मैदान में सीपीएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग मैच में आज बारेडीह लालगंज स्पोर्टिंग क्लब और  रानीगंज स्पोर्टिंग क्लब के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया।जिसमें  रानीगंज  टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और  रानीगंज टीम ने  बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 4 विकेट खोकर 75 रन बनाए।जबाब में उतरी बारेडीह लालगंज की टीम ने 8 ओवर में 72 रन 5 विकेट पर ही सिमट गई।इसरार और अनिल की आक्रामक गेंदबाज़ी से  रानीगंज ने 3 रन  से विजयी लक्ष्य हासिल  कर मैच जीत लिया। लिलहा रानीगंज टीम की ओर से जाबिर ने शानदार 18 रन और शानदार 2 विकेट झटककर इस मैच के  मैन ऑफ़ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच आयोजन समिति की ओर से अफजल खान ने पुरस्कृत किया। इस दौरान पूर्व बीडीसी मुकादम खान,जामिद खान,शिव शंकर शुक्ल, सोनू तिवारी, राजेन्द्र कुमार,राज कुमार तिवारी, रईस खान आदि रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे