Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज: छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वीडियो



नवाबगंज (गोंडा)।थाना क्षेत्र के सिरसा कालोनी मे पड़ोसी छत से घर में घुस कर युवक ने की चोरी । सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना हुई कैद। पीड़ित ने पड़ोसी युवक के खिलाफ चोरी व जान से मारने की दी तहरीर।स्थानीय पुलिस ने चोरी की घटना से किया इंकार। बता रही पुरानी रंजिश सीसीटीवी फुटेज के सबूत नाकाफी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा आपसी रंजिश है दोनो मे नही हुआ चोरी। 

   मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के सिरसा गांव के मनकापुर रोड  सिरसा कालोनी निवासी डीएवी इंटर कालेज के कामर्स के प्रवक्ता प्रेम नरायन पांडेय ने रविवार को थाने पर दी तहरीर मे बताया कि शनिवार को वह घर में अकेले थे परिवार सभी लोग बाहर गए हुए थे।सायं करीब सात बजे उनके घर के छत पर लगा सीसीटीवी कैमरे जब डिस्टर्ब हुआ तब वह छत पर गए तो देखा कि उनके घर  के कमरे में रखा फावड़ा, प्लास्टिक टब,तसला,पानी का पाइप,चार बल्व,जिम का सामान ,व सीसीटीवी का कैमरा चोरी हो गया है, उन्होंने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो सीसीटीवी कैमरे मे पड़ौसी  हेमंत शुक्ला  घर  के पीछे से छत के रास्ते लगी सीढी से अंदर आये और छत पर लगा टोटी तोड दिया और फाटक को हिलाने के बाद बगल के  कमरे मे रखा छोटा जनरेटर उठा ले गये है।इस घटना के बाद पीडिता ने रात मे ही 112 को फोन किया तो 112 के सिपाहियों ने थाने पर तहरीर देकर कारवाई बता मौके पर खिसक लिये सुबह जब पीड़ित ने थाने पर न्याय की गुहार लगाई है। घटना बाबत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया दोनों परिवारों के आपसी रंजिश का मामला है। युवक ने जनरेटर घर के पीछे फेंक दिया। हेमंत शुक्ला के घर के छत के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा था जिसे वह तोड़ने के लिए गए थे।पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई ना कर उसे बचाने का प्रयास करती नजर आ रही है जबकि पीडित प्रवक्ता का परिवार इस घटना के कारण दहशत में है तथा न्याय के लिए आसपास के लोगों से लगातार मदद की गुहार लगा रहा है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे