Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा :वैष्णवी सिंह ने जिले का बढ़ाया मान, लोगों ने हर्ष जताते हुए दी बधाइयाँ



रमेश कुमार मिश्रा 

 गोण्डा। सफलता उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। कुछ इसी तरह तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के होनहार होनहार बेटी वैष्णवी ने कर दिखाते हुए अपने परिवार,क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है।

कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के कटराबाजार अन्तर्गत ग्राम पंचायत सर्वांगपुर के रहने वाले पूर्व प्रधानाचार्य जनता लघु माध्यमिक विद्यालय की होनहार बेटी वैष्णवी सिंह का लेखपाल पद पर चयन हुआ है। जिसको तहसील तरबगंज में तैनाती मिली है।जिससे परिजनों व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं देकर हौंसला अफजाई किया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हांसिल कर लेखपाल पद पर चयनित होकर वैष्णवी सिंह ने अन्य लड़कियों सहित उन तमाम प्रतिभागियों के लिए जो प्रतिस्पर्धा की दौड़ में हैं, उनके लिए एक उदाहरण पेश किया कि किसी भी क्षेत्र में कड़ी मेहनत व लगन से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बताते चलें कि इससे पहले भी वैष्णवी सिंह का चयन केवीएस, बिहार प्राथमिक विद्यालय व बिहार के ही जूनियर स्कूल में हो चुका है। साथ ही वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ साथ अपने भाई शिवेंद्र सिंह शिवम को दिया है। वैष्णवी सिंह के सफलता पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे