अभय शुक्ला
प्रतापगढ़, 3 मार्च 2024: रविवार सुबह प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र के छेंमर सरैंया गांव में 20 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान ऋतिक गौतम पुत्र श्यामलाल गौतम के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, ऋतिक शनिवार रात घर में खाना खाने के बाद अपने चाचा कड़ेदीन के घर सोने के लिए चला गया था। रविवार सुबह जब उसका कमरा काफी देर तक नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो ऋतिक का शव फंदे से लटकता मिला।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई बल्लू दिल्ली में रहता है। ऋतिक इंटर की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता था और अविवाहित था।
पिता श्यामलाल मिस्त्री हैं। मां रानीदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ