Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को हाउस बोर्ड तथा बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।


23 मार्च को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘होली के अवसर पर हाउस बोर्ड प्रतियोगिता एवं बाक्सिंग प्रतियोगिता‘ का आयोजन विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी, सह निदेशक इं0 आकाश तिवारी एवं उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। ‘हाउस बोर्ड प्रतियोगिता‘ में आजाद हाउस, गॉधी हाउस, सुभाष हाउस एवं टैगोर हाउस ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मेरे को लाइट आज चाहिए ही चाहिए चल मम्मी वह झूठ सुभाष हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, गांधी हाउस हाउस तृतीय एवं आजाद हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी ने विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर करना अति आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों मे प्रतियोगिता की भावना जागृत होती है और मेधावी छात्र-छात्राओं की पहचान होती है। विद्यालय के प्रबन्ध निदेश डॉ0 तिवारी, सह निदेशक इं0 आकाश तिवारी तथा उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में तथा विद्यालय के बाक्सिंग कोच अमित राणा की संरक्षता में बांक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग में दो टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम टीम में अबू सुलेह 48 किग्रा0 प्रथम, सूर्य प्रताप 49 किग्रा0 द्वितीय, द्वितीय टीम में विवेक गौतम 50 किग्रा0 प्रथम एवं अंश गौतम 50 किग्रा0 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सीनियर वर्ग में भी दो टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें अली अबदुल्ला 56 किग्रा0 प्रथम, अमर पासवान 58 किग्रा0 द्वितीय स्थान, द्वितीय टीम में देवेश सिंह 60 किग्रा0 प्रथम, जीवेश पाण्डेय 60 किग्रा0 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेश डॉ0 एम0पी0 तिवारी तथा अखिलेश्वर तिवारी संपादक जन एक्सप्रेस, लोहिया क्रांति, क्राइम जंक्शन, पब्लिक लाइव टूडे, इंडिया टी0वी0 बलरामपुर ने बाक्सिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के बारे में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को बताया कि विद्यार्थी जीवन में रचनात्मक कार्यो में प्रतिभाग करने का उत्साह होना चाहिए जिससे वह अपने जीवन के हर क्षेत्र में प्रगतिशील बनें। क्योंकि आज की हमारी कक्षाएं डिजिटल रूप ले चुकी है। इस प्रतियोगिता का एक मात्र उद्देश्य यह होता है कि प्रत्येक छात्र एवं छात्राएं अपने-अपने कक्षाओं एवं हाउस बोर्डा को साफ-सुथरा एवं सुसज्जित रख करके एक ऐसा वातावरण बनाकर रखें जहां पर उनको शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण मे रहकर ज्ञान अर्जित कर सकें। जिसका मूल्यांकन सीनियर अध्यापक आशुतोष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठीसहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे