Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुल्हन ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस


                             वायरल वीडियो 

डेस्क:हर्ष फायरिंग करने का शौक लोगों में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फायरिंग करते हुए रील बनाने, व वीडियो अपलोड करने के मामले अक्सर प्रकाश में आते रहते हैं। ऐसे ही एक दूल्हे को नई नवेली दुल्हन से हर्ष फायरिंग करवाने का जुनून सवार हुआ, इसके बाद दुल्हन के हाथ में पिस्टल थमा दी गई। फिर दुल्हन ने एक के बाद एक आसमान में कई गोलियां चला दी।

मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद अंतर्गत खतौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की गई है। फिर हाल यह जांच का विषय है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, मुजफ्फरनगर पुलिस ने खतौली थाना पुलिस को मामले की जांच के लिए निर्देशित कर दिया है।

दुल्हन ने की कई राउंड फायरिंग

वायरल हो रहे 23 सेकंड के वीडियो को देखने से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुल्हन को पिस्टल चलाना नहीं आता है, लेकिन उसे पिस्टल थमा दी गई है, ऐसी स्थिति में दुल्हन पिस्टल को आसमान में चलाने की कोशिश करती है, लेकिन पिस्टल नहीं चलता है, तब वह पिस्टल को नीचे करती है, तब तक दुल्हन के दाहिने साइड में खड़ा युवक दौड़ कर आता है और उसको पिस्टल पकड़ने के तरीके और संचालन के बाबत पिस्तौल से उसके हाथ को व्यवस्थित करवाता है। इसके बाद दुल्हन एक के बाद एक चार गोलियां हवा में फायर करती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे