Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भीरा पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, एक से तमंचा, दो से गांजा बरामद



सतीश त्रिवेदी

भीरा-लखीमपुर खीरी:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत शनिवार को भीरा थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस ने एक तमंचाधारी युवक समेत 1650 ग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भिजवा दिया। 

शनिवार को भीरा थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ़ चलाए गए अभियान में पुलिस ने पड़रिया तुला गांव से अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरीश भूपराम पुत्र राजाराम को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दूसरी ओर ग्राम महेशपुर निवासी हसीब  पुत्र अजीज व भीरा क़स्बा निवासी आसिफ अली पुत्र बराती को 1 किलो 650 ग्राम गांजा के साथ अलग अलग स्थानों से गिरफ़्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ़ चलाये जा रहे अभियान के दौरान तीनों को अलग अलग जगहों से गिरफ़्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। इस दौरान उपनिरीक्षक जुबैर अहमद,संदीप कुमार यादव समेत सिपाही रंजीत कुमार,प्रभात कुमार,प्रदीप चीता व रजत कुमार ने तीनो को गिरफ़्तार करने में अहम भूमिका निभाई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे