Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भीरा पुलिस ने गांजा व तमंचा के साथ तीन को किया गिरफ्तार



सतीश त्रिवेदी

भीरा-लखीमपुर खीरी:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत बुधवार को भीरा थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस ने एक तमंचाधारी शातिर समेत 1750 ग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भिजवा दिया। 

बुधवार को भीरा थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ़ चलाए गए धरपकड़ अभियान में पुलिस ने बसतौली नहर के पास से अवैध तमंचा के साथ शातिर गिरीश कुमार पुत्र आशाराम निवासी सेंनपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दूसरी ओर ग्राम मगही निवासी सुनील कुमार पुत्र रामेश्वर को 900 ग्राम गांजा व शिवनगर कालोनी भीरा निवासी मो.नाजिर पुत्र मो.साबिर को 850 ग्राम गांजा के साथ अलग अलग स्थानों से गिरफ़्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ़ चलाये जा रहे अभियान के दौरान तीनों को अलग अलग जगहों से गिरफ़्तार किया गया है। जिसमें गिरीश पर पहले से ही नीमगांव व भीरा थाने में आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है। इस दौरान उपनिरीक्षक चेतन तोमर,जुबैर अहमद,संदीप कुमार यादव समेत अन्य पुलिस के जवानों ने तीनो को गिरफ़्तार करने में अहम भूमिका निभाई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे