Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईसानगर पुलिस ने दहेज हत्या के तीन आरोपी को किया गिरफ्तार



कमलेश

खमरिया खीरी:पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में बुधवार को वांछितों के खिलाफ चलाए गए अभियान में ईसानगर थानाध्यक्ष को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जिन्होंने दहेज हत्या में आरोपी तीन लोगों को गिरफ़्तार कर न्यायायल भेज दिया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

बुधवार को ईसानगर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार की अगुवाई में वांछितों के खिलाफ चलाए गये अभियान में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नान्हू पुरवा मजरा चंद्रासाकला में दबिश देकर दहेज हत्या के आरोप में वांछित चल रहे विक्रम लाल पुत्र रामासरे,रामासरे पुत्र संकटा व रामप्यारी पत्नी रामसहारे उर्फ रामआसरे को गिरफ्तार कर लिया। जिनको थाने लाकर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक अबलीश कुमार सिपाही अक्षय राणा,राहुल कुमार व महिला सिपाही सोनिया सागर ने सभी को गिरफ़्तार करने में अहम भूमिका निभाई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे