Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज पुलिस में मारपीट मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

 


पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा निवासी एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ मारने पीटने का आरोप लगाया है। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तुलसीपुर माझा के मजरे पूरे राम प्रसाद की रुक्मिणी ने बताया कि ब्रहस्पतिवार की सुबह आठ बजे के लगभग विपक्षी गणेश, अनंतराम व रमेश आकर मेरा लगा दरवाजा तोड़ने लगे। जब मैं मना करने लगी तो गाली देते हुए लाठी डंडे से मारने लगे। मुझे बचाने आयी घर की विद्या, अनीता, झिनका, प्रदीप, जयपाल व राजेश को भी मारा पीटा। जिससे काफी चोटे आयीं हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे