Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा पुलिस अधीक्षक ने उपनिक्षकों का किया तबादला, कई चौकी इंचार्ज इधर से उधर



गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लोकसभा चुनाव और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अद्वितीय कदम उठाया है, जिसमें उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जिससे पुलिस के नए चेहरे और नया उत्साह सामने आए हैं। इस तबादले के माध्यम से न केवल क्षेत्र की सुरक्षा में नई ऊर्जा आएगी, बल्कि लोगों के भरोसे का भी और नया स्तर स्थापित होगा। इस तबादले में किसी को पुलिस लाइन से बाहर तैनाती मिली है तो वहीं किसी को चौकी व थानाध्यक्ष की कुर्सी से दूर होना पड़ा है।


किसका कहां हुआ तबादला

देहात कोतवाली क्षेत्र के सालपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह को परसपुर थाना क्षेत्र का पसका चौकी प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक उमेश सिंह को कोतवाली देहात के सालपुर चौकी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

धानेपुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक अमर सिंह को थाना तरबगंज के लिए स्थानांतरित किया गया है।

थाना धानेपुर में तैनात अवधेश सिंह यादव को थाना कटरा बाजार भेजा गया है।

छपिया थाना में तैनात रवि प्रकाश यादव को थाना उमरी बेगमगंज के लिए स्थानांतरित किया गया है।

मनकापुर कोतवाली अंतर्गत दतौली चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह को थाना कोतवाली देहात में तबादला हुआ है।

थाना कोतवाली मनकापुर में तैनात सुभाष यादव को थाना कोतवाली नगर के लिए स्थानांतरित किया गया है।

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी भभुआ सुरेंद्र प्रताप सिंह को मनकापुर कोतवाली के कस्बा का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

मनकापुर कोतवाली के कस्बा चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह को कर्नलगंज के भभुआ का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

परसपुर थाना थाना अंतर्गत पसका चौकी प्रभारी राम आशीष मौर्य को कटरा बाजार थाना के धोबहाराय के चौकी प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

इटियाथोक प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह को प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज बनाया गया है।

प्रभारी मीडिया सेल विवेक त्रिवेदी को इटियाथोक थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

मीडिया सेल में तैनात गोपाल राय को थाना अध्यक्ष छपिया का प्रभार दिया गया है।

छपिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा को थाना अध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस लाइन में तैनाती दी गई है।




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे