Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आंध्र प्रदेश के स्कूलों पर किया गया शोध कार्य संपन्न, करनैलगंज के शिक्षक हुए सम्मानित



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। भारत सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश के स्कूलों पर किया जा रहा शोध कार्य संपन्न हो गया है। इस टीम में तहसील अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय धौरहरा के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह भी शामिल थे। रवि ने आंध्र प्रदेश के स्कूलों की अच्छाई को बताया और सुधार के लिए रिपोर्ट आंध्र प्रदेश के अधिकारियों को सुझाव दिया।


रवि ने बताया कि कुछ स्कूलों के संसाधन बहुत अच्छे थे, जैसे कि फर्नीचर और पीने के पानी सहित अन्य चीजें। वहीं, छोटे बच्चों की कक्षाओं का संचालन ऊपरी मंजिल पर किया जाता था, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश के अधिकारियों को चेतावनी दी गई। कुछ स्कूलों में गैस सिलेंडर और चूल्हे को कक्षा के अंदर पाया गया, जिसे कक्षा से बाहर करने की सलाह दी गई। एकेडमिक रूप से छात्रों की स्थिति सही पाई गई। कुछ नियमों और जानकारियों की कमी भी देखी गई, जिसकी जानकारी स्टेकहोल्डर्स को दी गई।


कार्यक्रम के दौरान, आंध्र प्रदेश के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने डॉ. बी. श्रीनिवासन, जी. लक्ष्मी, और डॉ. सुहासिनी को सम्मानित किया। इस दौरान, प्रोफेसर वी सिंह, प्रोफेसर एस सी चौहान, प्रोफेसर विनोद शर्मा, और डॉक्टर नागेंद्र सहित अन्य शिक्षा शास्त्री और अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे