गोंडा:रहस्यमय परिस्थितियों में दो चचेरी बहनें गायब हो गई, मुकदमा दर्ज होने के बाद लखनऊ से बरामद भी हो गई, दोनों लड़कियों को बरामद करके पुलिस अब मामले से पर्दा उठाने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार चौकी अंतर्गत एक गांव की रहने वाली दो चचेरी बहनें गायब हो गई, मामले में लड़की के पिता ने मनकापुर कोतवाली पुलिस में अज्ञात के खिलाफ बहला फुसलाकर कर भाग ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया।
रहस्यमय परिस्थितियों में गायब
मंगलवार के शाम चार बजे गायब हुई लड़कियां लखनऊ से रहस्य में परिस्थितियों में बरामद हो गई है। इस बाबत क्राइम जंक्शन से बात करते हुए लड़की के भाई ने बताया कि उसकी बहन का गांव के ही एक लड़के से संपर्क था। एक माह पूर्व मामले की भनक मिलने के बाद दोनों को डांट फटकार लगाया गया था। जिससे विपक्षी नाराज था। आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उसके नाबालिक बहन को निश्चित रूप से विपक्षी ही लेकर गया था। जब पुलिस में मामला पंजीकृत करा दिया गया, तब विपक्षी के पिता ने आकर घर पर बताया कि उनकी दोनों लड़कियां लखनऊ में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस के सहयोग से दोनों लड़कियों को लखनऊ से बरामद कर लिया गया है।
पुलिस में दर्ज है मुकदमा
पीड़ित पिता ने मनकापुर पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री व उसके भाई की 15 वर्षीय पुत्री दोनों साथ में रहती थी। 5 मार्च के शाम चार बजे बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायती पत्र में पीड़ित पिता ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा था कि मुझे शक है कि कोई बहला फुसलाकर भाग ले गया है।
बोले प्रभारी निरीक्षक
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि दोनों लड़कियों को लखनऊ से बरामद कर लिया गया है। दोनों का बयान दर्ज होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दोनों लड़कियां नाबालिक हैं अगर कोई दोषी है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ