Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, बच्चों को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था युवक



वेदव्यास त्रिपाठी 

डेस्क:बाइक पर सवार बदमाशों ने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात के लिए जाते बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले के जांच में जुटी हुई है।

गुरुवार के सुबह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद अंतर्गत पट्टी नगर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर रोड पर बाइक सवार मोहम्मद नईम को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद नईम पुत्र स्व• मो• रजा पट्टी नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 का रहने वाला है। जो सुबह 9:00 बजे अपने बड़ी बेटी और छोटे लड़के को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने नईम को गोली मारकर हत्या कर दी।गोली चलते ही आसपास में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मोहमद नईम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है। वह फर्नीचर का व्यवसाय करके जीविकोपार्जन करता था। वहीं युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

बोले पुलिस अधीक्षक 

वही इस बाबत प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि 9:30 बजे सूचना प्राप्त हुई, तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, परिवारों से बात की गई है। सारे प्रकरण को ढंग से समझा गया है। परिवार के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच टीमों का गठन किया गया है। कई अहम साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर आरोपियों के शिनाख्त के बिल्कुल करीब हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे