Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज पुलिस में दो आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) न्यायालय के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने 02 आरोपियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया है।

   नवाबगंज थाना क्षेत्र के बालापुर गांव के चकिया मजरा निवासी लालजी पुत्र राम सहाय ने मुख्य दंडाधिकारी गोंडा के न्यायालय में प्रस्तुत वाद में बताया कि उसने अपनी जमीन 15 लाख रुपए में बीते वर्ष 08 दिसंबर को उमेश सिंह को बेची थी। जिसमें से 14 लाख रुपये उमेश ने मेरे बैंक खाते में भेज दिए थे और बाकी 01 लाख रुपये बैनामा करने के बाद देने के लिए कहा था। तरबगंज रजिस्ट्री आफिस में बैनामे वाले दिन विपक्षी बब्लू पुत्र जगदेव निवासी मीरपुर युसुफ थाना नवाबगंज और शिवपूजन पुत्र राम बरन निवासी बालापुर मिले और उमेश सिंह से बैनामे के बाद मिलने वाली रकम रूपये 01 लाख स्वयं ले लिए। विपक्षियों ने वादी को अपनी गाड़ी में बैठाकर शराब पिलाई और फिर बैंक ले जाकर वादी के खाते से 04 लाख 10 रूपये निकलवा कर छीन लिए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनो आरोपियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे