Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:महिला सम्मान समारोह पर विरोध प्रदर्शन: महिलाओं ने उठाई अपनी माँगें



 रमेश कुमार मिश्रा 

गोण्डा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, काग्रेस भवन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में महिलाएं अपनी माँगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संदेश दिया।

8 मार्च को, स्कीम वर्कर समन्वय समिति जनपद गोण्डा इकाई की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जो कांग्रेस कार्यालय के परिसर में हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रानी देबी पाल और संचालन कुसुम तिवारी ने की।

समारोह में कुसुम तिवारी, खुशबू चौरसिया, रूबी, मून और अन्य महिलाएं सम्मानित की गईं, जो अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए पहचानी गईं।

जनपद के मजदूर नेता कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को न्यूनतम वेतन 26,000 मिलना चाहिए और इसके लिए संघर्ष की आवश्यकता है।

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिला महामंत्री नीलम श्रीवासतव ने सेवानिवृत्त कार्यकत्री सहायिकाओं के लिए ग्रेच्युटी की मांग उठाई।

आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष संतोषी देबी ने भी आशा को सभी बिन्दुओं पर कार्य करने के बाद भुगतान की मांग की।

स्कीम वर्कर समन्वय समिति की मण्डल अध्यक्ष रानी देबी पाल ने सभी महिला कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।

महिला सम्मेलन में निम्नलिखित महिलाएं उपस्थित रहीं: कुसुम तिवारी, सुशीला मौर्या, निशा खातून, प्रीती मिश्रा, शान्ती देबी, नीलम आर्या, रानी देबी पाल, गिरजावती देबी, ममता तिवारी, ज्ञानवती देबी, रंजना मौर्या, गीता, सीमा, कविता सिंह, निर्मला तिवारी, शान्ती देबी, मुन्नी सिंह, शाहिदा, अंजुम मालती, सुनिता, चन्दा, मनोरमा सिंह, और कविता सिंह।

कार्यक्रम के समापन के मौके पर, महिला सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं महाराजा देबी बक्श सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विरोध प्रदर्शन किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे