Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में भव्य शिव संदेश शोभायात्रा का आयोजन



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर के गाड़ी बाजार से रविवार को प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में विशाल भव्य शिव संदेश शोभायात्रा निकाली गई। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में शिव के संदेश को फैलाना और सामूहिक ध्यान केंद्रित करना था। यात्रा ने पूरे नगर के मुख्य मार्गों से होकर शाम को पुनः आश्रम में समापन किया। 


शोभायात्रा के दौरान शिव, नारायण, और श्रीराम के दरबार की झांकियां निकाली गईं, जो लोगों को आध्यात्मिक और आत्मिक ऊर्जा से भर देती हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ में चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, महन्त सुनील पूरी, और महंत रमा शंकर गिरी ने संयुक्त रूप से भगवान शिव का दीप प्रज्वलित करते हुए शिवलिंग पर माला पहनाई। इसके साथ ही ध्वजारोहण हुआ और उप जिलाधिकारी विशाल कुमार ने शिव संदेश का गुब्बारा आसमान में छोड़ा। 


यात्रा ने गाड़ी बाजार से निकलकर स्टेशन रोड, चौक घण्टाघर, कसगरान, मौर्य नगर चौराहा, सकरौरा चौराहा, संतोषी माता मंदिर, बालक राम पुरवा होते हुए आश्रम में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में कन्हैया लाल वर्मा, जोगिंदर सिंह जानी, पिंटू मिश्रा, बीके सुनीता, बीके सुमित्रा, अनिल पुरवार, दिलखुश वैश्य, सोनू पुरवार, प्रिंस पुरवार, बीके गंगा, बीके सुमित, बीके अंकित, बीके राजू, महादेव, विश्वनाथ साह, अरुण कुमार वैश्य, भोला सिंह, सन्तोष जायसवाल, और संजय साहू आदि सहितबभारी संख्या में महिलाएं भाग ली।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे