लाखों खर्च कर करवाई सर्जरी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो लड़कों का अजीबोगरीब प्रेम कथा पुलिस के जांच में प्रकाश में आया है। जिसको जानने के बाद पुलिस भी हैरान हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक चार-पांच वर्ष पूर्व दो लड़कों की इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई, इसके बाद एक लड़के ने लाखों रुपए खर्च कर खुद की सर्जरी करवा कर लड़का से लड़की बन गया। लेकिन जब उसे प्यार में धोखा मिला, तब वह नाराज होकर युवक के घर पहुंचा। घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया।
मामला कानपुर के चकेरी थाना से जुड़ा हुआ है। सोमवार को पीड़ित ने चकेरी पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि मेरी अर्टिगा कार घर के बाहर खड़ी थी किसी ने मध्य रात्रि में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया।
पीड़ित के शिकायती पत्र पर चकेरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। पुलिस के जांच में जो तथ्य सामने आए उससे पुलिस भी हैरान रह गई।
इस बाबत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र में एक अर्टिगा गाड़ी अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। कुछ लोग घर के अंदर आते हैं और गाड़ी में आग लगाकर भाग जाते हैं। इस पर एक तहरीर दी गई थी और एक मुकदमा थाना चकेरी में लिखा गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद इसकी जांच की गई। यह निकाल कर आया कि एक विभव शुक्ला नाम का रहने वाला लड़का है। यह गाड़ी के ओनर का लड़का है। इसका एक मित्र है जिसका नाम दीप है। जो इंदौर का रहने वाला है। यह दोनों बहुत अच्छे मित्र थे। इंस्टाग्राम के माध्यम से मिले थे। और उनके सेक्सुअल संबंध थे। विभव के द्वारा दीप को कहा गया था कि आप अपना जेंडर चेंज करवा लीजिए तो मैं शादी कर लूंगा। इसपर दीप ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया। लेकिन विभव शुक्ला ने शादी करने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि इसमें दीप ने एक मुकदमा इंदौर में भी लिखवाया है। उसकी भी जांच चल रही है। दीप अपने एक मित्र के साथ आया था। किसी माध्यम से उसने विभव का मकान नंबर व डिटेल पता किया। रात में उसने उसकी गाड़ी में आग लगा दी। विभव इंस्टाग्राम के माध्यम से इस लड़के से मिला था। तभी से चार-पांच साल से उनकी फ्रेंडशिप चल रही थी। गाड़ी में आग लगाने का कारण यह था कि विभव शुक्ला दीप से मिल नहीं रहा था। शादी नहीं की थी और मिलना जुलना बंद कर दिया था। बातचीत बंद कर दी थी इसी बात से नाराज था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ