Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

असलहाधारी बदमाश से मां बेटी का डटकर मुकाबला, मारपीट कर बदमाश को किया पस्त


                              वायरल वीडियो 

हैदराबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मां बेटी घर में घुसे बदमाश पर भारी पड़ रही हैं। मां और बेटी ने बंदूक लेकर घर में घुसे बदमाश को मारपीट कर भागने पर मजबूर कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग अब मां बेटी के बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद के बेगमपेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुरा के पैगा हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले नवरत्न जैन की पत्नी अमिता मेहोत अपनी पुत्री और नौकरानी के साथ घर पर मौजूद थी। गुरुवार दोपहर सवा दो बजे कोरियर देने के नाम पर सुशील कुमार और प्रेमचंद नाम दो लोग घर में आए। नवरत्न जैन की पत्नी ने आए हुए दोनो युवकों को घर से बाहर रहने के लिए कहा, लेकिन हेलमेट पहन कर रखे हुआ युवक घर के अंदर आ गया। युवक ने अपने बैग से बंदूक निकाला और नवरत्न जैन की पत्नी अमिता पर निशाना लगा दिया। इसके तुरंत बाद दूसरा युवक भी घर के रसोई में घुस गया, जहां नौकरानी मौजूद थी युवक ने नौकरानी के गर्दन पर चाकू रख कर जेवरात मांगा। तभी मौका देखते हुए अमिता ने बंदूक ताने हुए लुटेरे को पैर से धक्का दे दिया। तब तक अमिता की पुत्री भी कमरे से आ गई। उसने लपक कर बंदूक तानने वाले युवक को दबोच लिया, बदमाश से लड़ते हुए हल्ला गुहार करने लगी। मां बेटी के हल्ला गुहार से पास पड़ोस के रहने वाले लोग दौड़ पड़े, तब तक मां बेटी ने बदमाश का डटकर मुकाबला किया। और खुद को फंसता देख बंदूक दिखाने वाला सुशील वहां से भाग निकला, लेकिन चाकू दिखाने वाले आरोपी प्रेमचंद को भागने के दौरान लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। वहीं घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

वीडियो वायरल

मां बेटी का बदमाश से डटकर मुकाबला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग नारी शक्ति की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे