Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमकर बरसे



सलमान असलम 

बहराइच:भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार को लखीमपुर होते हुए नानपारा पहुंचे। यहां पर उनका पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की मांग पर ध्यान नहीं दे  रही है। भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का नानपारा टोल प्लाजा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वह बहराइच पहुंचे हैं। उन्होंने किसान क्रांति दल को मजबूत करने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे किसानो की कोई बात नहीं मान रहा है, और यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय केवल केंद्र सरकार उद्योगपतियों का ध्यान रख रही है। उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए माफ किए जा रहे हैं, और जो किसान अन्नदाता है, उसके लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो किसान की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जो अनुशासन में और संगठन का सम्मान करेगा। वही संगठन में रहेगा और जो बात नहीं मानेगा तो वो नही रहेगा l  फिर नवाबगंज कार्यक्रम के लिए प्रस्थान हो गए। नवाबगंज विकास खंड के ग्राम तेजा फाटा में अनूप मिश्रा के यहां आयोजित कार्यक्रम में वह शामिल होंगे। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे