Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो मासूम भतीजों की हत्या कर बुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस



उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुआ ने भाभी के झगड़े की खींच, दो मासूमों पर उतारते हुए उन्हें मौत की नींद सुला दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बुआ मौके से फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज के मेजा थाना अंतर्गत हरगढ़ गांव के रहने वाले संजय की 35 वर्षीय बहन पूजा दिमाकी तौर पर बीमार है। किसी बात को लेकर उसकी अपनी भाभी पार्वती से विवाद हो गया था। भाभी से हुए विवाद के बाद पूजा का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह अपना आपा खोते हुए अपने भाई के दो मासूम बच्चों 5 वर्षीय लकी और 3 वर्षीय अभी को लकड़ी के पटरे से पीट-पीट कर धराशाई कर दिया। घर वालों को जब पूजा के कारनामे की जानकारी हुई तब वह दोनो मासूमों को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों मासूम असमय कालकौलित हो चुके थे। नन्हे मासूम के मौत से घर में कोहरा मच गया, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।

वही इस बावब यमुनापार पुलिस उपायुक्त श्रद्धा पांडे ने कहा कि थाना मेजापुर के हरगढ़ में दो छोटे बच्चों के मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है, दोनो भाई है, एक की उम्र तीन वर्ष है, एक की उम्र छः वर्ष है, घर वालों के मुताबिक इनकी बुआ मानसिक रूप से अस्वस्थ है, इन्होंने इन बच्चों को सिर पर पटरे से मार कर मौत दी है। घटना के बाद से बुआ घर से भागी है। मौके पर पुलिस मौजूद है, एफआईआर पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे