Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दोनों की मौत



गोंडा:घर जा रहे दो युवकों को पीछे से अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया, जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।  

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गोंडा जनपद के थाना इटियाथोक थाना अंतर्गत फरेंदा कानूनगो गांव के रहने वाले 28 वर्षीय राघवेंद्र तिवारी पुत्र हरिराम तिवारी  व 35 वर्षीय राजू वर्मा पुत्र योगी उर्फ कामरेड मेहनत मजदूरी करने के लिए मोटरसाइकिल से बलरामपुर जिले में गए हुए थे। जहां से लौटने में देर हो गया। देर शाम लगभग 7 बजे लौटते समय खरगूपुर थाना क्षेत्र के जानकी नगर चौकी अंतर्गत गोंडा बलरामपुर मार्ग स्थित देवतहा गांव के पास, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने दोनों को ठोकर मार दिया। हादसा होते ही गांव के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को डायल 108 एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मृतक राघवेंद्र तिवारी के दो पुत्रियां हैं दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते थे। बताया जाता है कि दोनों मृतक मेहनत मजदूरी करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इतना बड़ा हादसा हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

वही इस बाबत इटियाथोक थाना अध्यक्ष ने दूरभाष पर बताया कि आज्ञत वाहन के टक्कर से दो लोग घायल हुए थे जिनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। अन्य कार्रवाई प्रचलित है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे