Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नारी शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन, ब्लॉक प्रमुख ने सरकार की बताई खूबियां



कमलेश

खमरिया खीरी: ईसानगर ब्लॉक परिसर में बुधवार को आयोजित नारी शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं का जनसमूह उमड़ पड़ा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे ब्लॉक प्रमुख ने सभी को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा समूह की महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी देकर प्रधानमंत्री के द्वारा हो रहे लाइव संबोधन से मुखातिब करवाया। इससे प्रभावित होकर समूह की महिलाओं ने खुशी व्यक्त की है।

ईसानगर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित नारी शक्ति कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुँचीं, जहां मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार उर्फ दीपू की मौजूदगी में सभी को प्रधानमंत्री के लाइव संवाद से संबोधित करवाया गया। नारी शक्ति कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने खुशी व्यक्त कर ब्लॉक प्रमुख से इसी तरह के आयोजन को पुनः करवाते रहने की अपील की।

इस दौरान कार्यक्रम में संयोजक राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता राजीव अवस्थी उर्फ लालू समेत ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस मौके पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। महिलाओ को लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान स्थलीय महिलाएं और समूह के नेतृत्व ने योजनाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का आश्वासन दिया और साथ ही सरकार के योजनाओं का उचित लाभ उठाने की प्रेरणा दी।

इस कार्यक्रम में महिलाओं का सजीव भागीदारी और अधिक सक्रियता ने एक सकारात्मक संदेश भेजा कि महिलाएं आत्मविश्वास से अपने अधिकारों को पहचान सकती हैं और समाज में अपनी भूमिका को मजबूत कर सकती हैं। इस प्रकार, नारी शक्ति कार्यक्रम ने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका में सुधार को बढ़ावा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे