Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लखपति बनने के साथ जलवायु संरक्षण का लिया संकल्प

 


अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आज लालगंज ब्लॉक में आयोजित लखपति महिला कार्यक्रम के अंतर्गत लखपति सामुदायिक कैडर के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ अमरूद के पौधे वितरित किए गए, जिससे उन्हें प्रेरित किया गया है और उनके लिए एक पर्यावरणीय संकल्प का मंत्रण दिया गया।

प्रमुख अतिथियों में ब्लॉक विकास अधिकारी इंदु प्रकाश श्रीवास्तव एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी उपस्थित थे। इस समारोह में, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) आत्मा राम मौर्या, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रंजना पटेल, सुधा कुशवाहा, दिनेश कुमार, साधना मिश्रा, विनीता, अनीता देवी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ अमरूद के पौधे वितरित किए गए और उन्हें पर्यावरण की रक्षा के लिए जलवायु संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। 

पर्यावरण सेना प्रमुख ने कहा कि प्रमाणित जीवन के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है और बिगड़ते पर्यावरण के कारण धरती पर जलवायु संकट का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा संचालित लखपति महिला कार्यक्रम से जीवन में बदलाव आएगा, और सभी महिलाओं को एक से अधिक व्यवसाय अपनाने की ओर आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे