Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: बाइक और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार की मौके पर ही मौत



गोंडा:रोडवेज बस के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना होते ही रोडवेज बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गोंडा के तरफ से लखनऊ के तरफ रोडवेज बस जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ बाइक पर सवार होकर बाइक सवार कर्नलगंज के तरफ से गोंडा के तरफ जा रहा था।

आमने सामने हुई टक्कर

 नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुल्लापुरवा के मजरे परेड सरवकर के रहने वाले अरुण यादव पुत्र धनीराम को गोंडा देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से ठोकर मार दिया। बस की ठोकर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बस चालक फरार

 हादसा होते ही बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाहियों ने रोडवेज बस को कब्जे में लेते हुए पुलिस चौकी में खड़ा करवा लिया। वहीं देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व चौकी इंचार्ज विजय कुमार तिवारी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे, सबको कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।

मुकदमा दर्ज 

वही दुर्घटना के बाबत मृतक युवक के भाई अर्जुन यादव ने मामले में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना करने के आरोप में देहात कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।

वही इस बाबत देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने दूरभाष पर बताया कि मृतक के भाई के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे