Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्यूशन टीचर ने एक तरफा प्यार में दो बच्चों के मां को मारी गोली



डेस्क:एक तरफा प्यार में सफलता न मिलने पर युवक ने एक युवती को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया, घायल अवस्था में युवती स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। जहां अब स्थिति सामान्य बनी हुई है।

मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से जुड़ा हुआ है, बताया जाता है कि एक महिला अपने बच्चों को एक युवक से ट्यूशन पढ़वाती है। इस दौरान ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर को महिला से एक तरफा प्यार हो गया। ट्यूशन टीचर के मनसा पर महिला शक हो चुका था, इसलिए उसने अपने बच्चों को ट्यूशन पढ़वाने से मना कर दिया। जिससे युवक का उसके घर आना जाना बंद हो गया। इसलिए युवक नाराज हो गया और जब वह शुक्रवार को घर का कूड़ा डालने के लिए जा रही थी तभी ट्यूशन टीचर में महिला को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गोली लगते ही हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस के पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह महिला से प्यार करता था लेकिन महिला उससे प्यार नहीं करती थी, इसलिए महिला ने अपने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने से मना कर दिया था, जिसके कारण से उसने महिला को गोली मारी।

वही घायल महिला ने मीडिया को बताया कि मेरे पति सरकारी नौकरी में है, वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर रहती है घर में झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा फेंकने के लिए गई थी, इसी दौरान घर के बगल में किराए पर रहने वाले पड़ोसी ने गोली मार दिया। गोली मारने का कारण नहीं जानती।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 मार्च को सूचना प्राप्त हुई के एक महिला को गोली लगी है, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया, जहां से बीएचयू ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया। महिला की स्थिति सामान्य बनी हुई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लग रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे