Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में समाजवादी पार्टी का सभा: भाजपा के खिलाफ आरोप

 


पं श्याम त्रिपाठी 

गोंडा, उत्तर प्रदेश: आज विधानसभा मनकापुर क्षेत्र के विकासखंड वजीरगंज में ग्राम सभा- परसापुर महरौड़ में सेक्टर प्रभारी मोहम्मद रिजवान के आवास पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी गोंडा के जिला सचिव जयसेन सिंह ने की। सभा में मोहम्मद रिजवान ने भाजपा सरकार के खिलाफ कई आरोप लगाए।


रिजवान ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के सामने संकट पैदा किया है। उन्होंने भाजपा को झूठे वादे करने का आरोप लगाया और दावा किया कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। महंगाई बढ़ती गई है, लेकिन किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिला है। 


उन्होंने नौजवानों के रोजगार की बात की और कहा कि भाजपा सरकार में हर प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। प्रयागराज में परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-नौजवान जानते हैं कि नौकरी के लिए उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ता है। हाल ही में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ। आरओ और एआरओ परीक्षा का पेपर लीक हुआ। इसके पहले कई प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है। इस सरकार में हर पेपर लीक हो रहा है। भाजपा सरकार जानबूझ कर पेपर लीक कराती है, नौजवानों को नौकरी पाना है तो भाजपा सरकार को हटाना होगा। 


सभा में उपस्थित लोगों से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रेया वर्मा को समर्थन और वोट देने की अपील की गई। उन्होंने इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया और भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे