Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हर विभाग में महिलाओं की पकड़ मजबूत हो रही है : ममता पांडेय



पं श्याम त्रिपाठी 

गोंडा। आज उस समय पर हर चार में एक पद महिलाओं के पास है, हर विभाग में महिलाओं की पकड़ मजबूत हो रही है। इसका श्रेय देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता पांडेय ने ब्लाक सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं को वर्चुअल संबोधन के बाद ब्लाक सभागार में व्यक्त किया।

जैसा कि मालूम है कि पश्चिम बंगाल से देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं पर पश्चिम बंगाल में हुए अत्याचार के बाद वर्चुअल संबोधन किया और महिलाओं को न्याय दिलाने और महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी राय रखी। इस संबोधन को सुनने के लिए ब्लाक सभागार में व्यवस्था की गई थी। वर्चुअल संबोधन के बाद भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता पांडेय ने उपस्थित जनसमुदाय में मोदी सरकार के द्वारा किए गए काम योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जब से मोदी सरकार आई है, तबसे हर महिला का मान और सम्मान बढ़ा है, हर विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। अब समय आ गया है कि महिलाएं मोदी सरकार के 400 पार के विजन को पूरा करने में अपना योगदान दें। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद तिवारी, अनुपम मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि लालजी सिंह रज्जन पांडेय, रामबहादुर चौहान, कीर्तिवर्धन पांडेय, शोभाराम, युवा भाजपा नेता ऋतिक तिवारी, पंकज तिवारी, अमित पांडेय, सुमित मिश्रा, अखिलेश कुमार सहित तमाम महिलाएं और लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे