Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...कार्यकर्ता सम्मान समारोह



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस अवसर पर शनिवार को भाजपा की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन तुलसी पार्क स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन पर किया गया।


6 अप्रैल को भाजपा कार्यालय अटल भवन पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में जनसंघ एवं अटल जी के सहयोगी रहे कार्यकर्ताओं का उपहार देकर सम्मानित किया गया। वही अटल भवन कार्यालय पर पार्टी ध्वज के साथ कार्यकर्ताओं का मिष्ठान्न से मुंह मीठा कराया गया । अटल भवन कार्यालय पर हरिश्चंद्र गोयल, पाटेश्वरी प्रसाद गुप्ता, कुसुम चौहान, लालमन साहू, आनंद तिवारी, डॉक्टर हुकुम सिंह, केवल प्रसाद शुक्ला, श्रीचंद मिश्रा, बाबूलाल यादव, राजेंद्र सिंह, बृज किशोर मिश्रा व साधना श्रीवास्तव का पार्टी पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी का शुभारंभ 6 अप्रैल 1980 में हुआ था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई थे। भारतीय जनता पार्टी दो सीटों से चुनाव में विजय हासिल करने के साथ ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। भाजपा में आज सबसे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श को लेकर आगे बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक पलटू राम बोले की भाजपा में लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आज लोगों को सीधे तौर पर प्राप्त हो रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि अटल जी के सहयोगी रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आज सीखने की जरूरत है। युवा एवं नए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पार्टी के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। सेवा व समर्पण की भावना से ही कोई भी पार्टी बड़ी बनती है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ अध्यक्षों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी ध्वज फहराया गया। इसी के साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठक का आयोजन कर स्थानीय लोगों से संवाद किया गया । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र तिवारी महामंत्री वरुण सिंह मोनू बिंदु विश्वकर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित तिवारी जिला मंत्री अवधेश तिवारी आद्या सिंह डीपी सिंह बेस संदीप उपाध्याय अवधेश पांडे अंशुमन शुक्ला व विनय मश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे