Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एमएलके पीजी कॉलेज के बीएड विभाग द्वारा मंगलवार को विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया ।


30 अप्रैल को एमएलके पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडेय के निर्देशन में बी एड विभाग में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियां संपन्न हुई जिसमें योग, माइक्रो टीचिंग, चाइल्डहुड शेयरिंग, रीडिंग रिफ्लेक्टिंग ऑन टेक्स्ट, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, म्यूजिक, टी एल एम एग्जिबिशन, वॉल पेंटिंग, पोस्टर और रैली प्रमुख थीं। सचिव प्रबंध समिति महारानी लाल कुंअरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोसायटी लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटा.) आर. के. मोहंता की उपस्थिति में 6 जजों ( डॉ आशीष कुमार लाल, डॉ एसके त्रिपाठी, साधना पांडेय, डॉ. रामानंद तिवारी, संत शरण पांडेय तथा लवकुश पांडेय) ने सभी कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया । विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राघवेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा डॉ. राम रहीस ने सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अविनाश मिश्रा व सीमा सिन्हा ने कार्यक्रम के संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया। योग गुरु वीरेंद्र विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आयाम सिखाए। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रोफेसर पी के सिंह, प्रोफेसर एम अंसारी, प्रोफेसर बीना सिंह, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल प्रकाश वर्मा, प्रोफेसर अशोक कुमार, डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. अरुण कुमार सिंह, पंकज श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, डॉ भानू प्रताप सिंह, डॉ सुनील कुमार शुक्ला उपस्थित रहकर विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, भगवती आदर्श इंटर कॉलेज, मॉडर्न इंटर कॉलेज, एमडीके इंटर कॉलेज व सरस्वती लघु माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के प्रधानाचार्यों ने भी के विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे