Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

       तुलसीपुर माझा गांव के मजरा पूरे डाली निवासी बृजेश कुमार सिंह ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि बीते 02 अप्रैल की शाम करीब 06:30 बजे उसके पिता मृतक प्रताप नरायन सिंह पुत्र राघव सरन खेत की देखभाल करने के बाद साइकिल से घर वापस आ रहे थे कि रास्ते में ढेमवा घाट मार्ग से वह घर की ओर मुडे थे तभी ढेमवा घाट की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने तेजी और लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पर लाया गया जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। इलाज के लिए उन्हें अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान 21 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना कारित करने वाली बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे