Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...स्वागत एवं विदाई समारोह आयोजित



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के एम एल के पी जी कॉलेज सभागार में मंगलवार को शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया।


23 अप्रैल को एमएलके पीजी कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित स्वागत एवं विदाई समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कहा कि बालक के व्यक्तित्व विकास के लिए पाठ्य सहगामी क्रियाएं बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। ऐसे आयोजन जीवन मे रचनात्मक व क्रियात्मक विकास में सहायक होती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागीय शिक्षक डॉ सीमा श्रीवास्तव व डॉ श्री नारायण सिंह ने अतिथियों को उपहार भेंटकर उनका स्वागत किया। श्वेता, मंगलिका व नीलू मिश्र ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। सिद्धि वैश्य, तुशी सोनी, आशुतोष गुप्त के एकल नृत्य तथा अंकित शुक्ल, कमल पाण्डेय, अर्चित शुक्ल, देवांश चौहान के गीत को खूब सराहा गया। इस दौरान जूनियर ने अपने सीनियर को उपहार भेंटकर उनको भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन छात्रा रेशू चौहान व हर्षिता श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ सद्गुरु प्रकाश, डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ रमेश शुक्ल, डॉ वंदना सिंह, डॉ अर्चना शुक्ल, मणिका मिश्र, सीमा पाण्डेय, डॉ बीएल गुप्त, डॉ अभय नाथ ठाकुर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे