Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर सीएचसी में दबंगों ने की मारपीट, तीन गिरफ्तार



गोंडा:इलाज कराने पहुंचे बाइक सवार दबंगों ने अस्पताल कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। जिससे अस्पताल में अफरा तफरी माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल से आरोपियों हिरासत में ले लिया है। वही मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ मनकापुर पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है। 

 मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद बाइक से सवार होकर दो लोग, घायल अवस्था में इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचे। जिन्हें देखने में ऐसा लग रहा था कि नशे के हालात में है, किसी दुर्घटना में घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए आकस्मिक कक्ष में भेज दिया गया, जहां घायल के शरीर पर लगे खून की साफ सफाई करने के दौरान आए हुए दोनो युवक उग्र हो गए और, ड्रेसिंग करने वाले स्टाफ के साथ गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने फोन करके दो-तीन अन्य युवकों को अस्पताल में बुला लिया। उधर अस्पताल में हो हल्ला सुनकर आयुष्मान कार्ड का कार्य देख रहे वीरेंद्र पांडे भी वार्ड में आ गए। उन्होंने देखा कि कुछ दबंगों द्वारा अस्पताल के कर्मी की पिटाई की जा रही है। जिससे उन्होंने बीच बचाव कराने की कोशिश की। तब दबंगों ने वीरेंद्र पांडे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जाता है कि दबंगों ने वार्ड में मौजूद मरीजों और तीमारदारों को भी मारपीट कर चोटहिल कर दिया।

वही मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर के अधीक्षक एसएन सिंह ने मनकापुर पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि दोपहर 1:30 बजे शराब के नशे में दो लड़के आए, जिनको आकस्मिक कक्ष में उपचार करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अस्पताल के स्टाफ, अस्पताल में भर्ती मरीज, के साथ के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज किया। अस्पताल कर्मचारी वीरेंद्र पांडे के साथ मारपीट की गई। 

वही इस बाबत मनकापुर कोतवाली अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद भारती ने दूरभाष पर बताया कि, मामले में तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मामला पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे