Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...राष्ट्र के लिए करें मतदान



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अंबुज भार्गव ने समस्त मतदाताओं से राष्ट्रवाद के नाम पर मतदान करने की अपील की है । उन्होंने कहा कि वह स्वयं पहली बार मतदान करने जा रहे हैं जिसके लिए काफी गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्ट्राचार से मुक्त होगी तभी देश का चहुमुखी विकास होगा। देश से भ्रष्टाचार और अपराध मिटाने वाली सरकार चाहिए। यह तभी संभव होगा जब साफ-सुथरी छवि वाले सांसद चुनकर संसद में पहुंचेंगे। इसके लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। युवा खुद का वोट देने के साथ ही आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहा हूं, बहुत ही खुश हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे