Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...महंत ने किया वेंकट हॉल का शुभारंभ



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के भगवतीगंज में मंगलवार की देर शाम देवी पाटन मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी ने अपर्णा मैरिज लॉन एवं बैंक्विट हॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया ।


23 अप्रैल की देर शाम भगवतीगंज के उतरौला रोड पर नवनिर्मित अपर्णा मैरिज लॉन एवं बैंक्विट हॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया । शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में विधायक सदर पलटू राम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री हनुमत सिंह, आदर्श नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, एम एल के पीजी कॉलेज के संयुक्त सचिव बीके सिंह व प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडे सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे ।


लाॅन संचालक वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन तथा आयोजक आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान समय की मांग के अनुरूप अपर्णा बैंक्विट हॉल तथा मैरिज लॉन पूरी तरह से आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित होगा । बैंकट हॉल तथा साथ में अटैच दर्जन भर रूम पूरी तरह से वातानुकूलित बनाए जा रहे हैं। आयोजन कर्ता दोनों पार्टियों के लिए उत्तम सुख सुविधा तथा आवश्यकता अनुसार आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है ।


मुख्य अतिथि महंत मिथलेश नाथ योगी ने कहा कि बलरामपुर जैसे छोटे शहर में इस प्रकार के उच्च कोटि के सुविधा से संपन्न मैरिज लाॅन तथा बैंक्विट हॉल उपलब्ध होने से यहां के लोगों को भी उच्च कोटि की सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा । उन्होंने आयोजको के सफलता तथा उज्जवल भविष्य के लिए आशीष दिया ।


सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडे, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी डॉ प्रांजल त्रिपाठी, डॉ वाईपी गुप्ता, डॉक्टर माधव राज द्विवेदी, डॉक्टर दिव्य दर्शन तिवारी, डॉक्टर जेपी तिवारी, डॉ आशीष कुमार लाल, डॉ आलोक शुक्ला, डॉक्टर प्रखर त्रिपाठी, डॉ अब्दुल कय्यूम, मोहम्मद अनवर, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित तिवारी उपाध्यक्ष व आद्या सिंह सहित तमाम अतिथि तथा गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे