Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में आग लगाने से झुलसी भैंस



पं श्याम त्रिपाठी /बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में गुरूवार की सुबह करीब 08 बजे एक छप्पर में आग लग गई, जिससे छप्पर के नीचे बंधी भैस गंभीर रूप से झुलस गई।पीड़िता ने आग लगने के कारण पर संदिग्धता जाहिर की है। 

     गांव की गुड्डा देवी पत्नी सीताराम ने बताया कि गुरूवार की सुबह अचानक उसके मड़हे में आग लग गई।जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आग की लपटों ने समूचे छप्पर को अपने आगोश में ले लिया। शोर मचाने पर दौड़े गांव वालों ने मड़हे में खूंटे से बंधी भैंस को रस्सी काट कर किसी तरह बाहर निकाना लेकिन आग की लपटों की चपेट में आने से एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता ने बताया कि मड़हे में रखा करीब 20 कुंतल भूसा,भूसे में रखा 07 बोरी गेहूं, चारपाई, कपड़ा जल कर राख हो गया। पीड़िता ने बताया सड़क के किनारे छप्पर होने से किसी के द्वारा शायद बींड़ी पीकर फेका गया था। जिससे आग लग गई। गांव के प्रधान प्रतिनिधि डॉ हाफिज अली ने कहा लेखपाल को क्षति आंकल के लिए सूचना दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्का लेखपाल शाम तक भी घटना स्थल पर नहीं पंहुची। इस बारे में जब लेखपाल कृष्णा कुमारी से बात की गई तो उन्होंने फोन पर बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी गई है वहीं जब पूछा गया कि क्या आप स्वयं घटना स्थल पर गईं थी तो उन्होंने झल्ला कर फोन काट दिया।

गौरतलब है कि इन पर पहले भी क्षेत्र में ना उपलब्ध रहने और मनमाने तरीके से कार्य करने के आरोप कई बार लग चुके हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे