Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मानिकपुर पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका की मंदिर में कराई शादी, वीडियो वायरल



डेस्क:बहुत पुरानी कहावत है कि “मियां बीबी राजी तो क्या करेगा काजी” ऐसे ही एक मामले में प्रेमी और प्रेमिका के परिजन इस शादी के विरोध में थे, लेकिन प्रेमी और प्रेमिका शादी करना चाहते थे। मामला पुलिस में पहुंच गया, इसके बाद पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका के शादी का बीड़ा उठा लिया और घर वालों को समझा बूझाकर शादी संपन्न कर दी। 

वायरल वीडियो


दरअसल लड़की के पिता ने जिस लड़के से पहले शादी तय की थी, उससे लड़की की बातचीत होने लगी जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम पनप गया। अभी दोनों शादी होने का इंतजार कर ही रहे थे कि इसी बीच लड़की के पिता ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। यह बात लड़का और लड़की को नागवार गुजरा। इसके बाद लड़की ने स्थानीय पुलिस में गुहार लगाई। फिर पुलिस थाना ही शादी का मंडप बन गया।

मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद अंतर्गत मानिकपुर पुलिस क्षेत्र दराई चुरह गांव का है।

बताया जाता है कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरहट रूलर गांव के रहने वाले नीरज पुत्र सुग्रीव और दराई चुरह गांव की रहने वाली प्रभा देवी का परिजनों ने विवाह तय किया था, नवंबर दिसंबर के आसपास विवाह होना था।इसके बाद लड़का और लड़की आपस में बातचीत करने लगे, फिर दोनों में गहरा प्रेम हो गया। इसी दौरान प्रभादेवी के पिता का मन बदल गया और वे तय रिश्ते को छोड़कर कहीं और अपनी पुत्री का विवाह करना चाहते थे। वही लड़का और लड़की में एक दूसरे के प्रति उत्पन्न हुए प्रेम के कारण अब दोनों तयशुदा शादी ही करना चाहते थे।

पिता को अपनी शादी कहीं और तय करते देख पुत्री के पैरों तले जमीन खिसक गई, वह नीरज से ही विवाह करना चाहती थी। उसने यह बात अपने पिता को बताई लेकिन उसके पिता ने उसकी इच्छा को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद युवती ने मानिकपुर थाना अध्यक्षा रीता सिंह से गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। मामले को थाना अध्यक्षा ने गंभीरता से लेते हुए दोनों परिवार के लोगों को थाने में बुलाया। जहां पर दोनों के परिजनों को समझा बूझकर बताया कि अब दोनों बालिग हो चुके हैं ऐसी स्थिति में उनके इच्छा अनुरूप विवाह होना सही होगा।

थाना अध्यक्षा के प्रयास से लड़का लड़की के शादी के लिए दोनों पक्ष राजी हो गए, इसके बाद बिना समय गवाएं शिवाला में मंडप बनाकर पंडित को बुलाया गया। और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। 

शादी संपन्न होने के बाद दोनों पक्ष खुशी-खुशी अपने घर विदा हुए। थाना अध्यक्षा ने वर वधु को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामना दी।मंदिर में शादी का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे