Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिना दुल्हन के लौटी बारात: ब्यूटी क्वीन नहीं चाहती थी काला दूल्हा! दूल्हे का रंग काला देखकर भड़की दुल्हन



उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के एक गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया। दरअसल, यहां एक दुल्हन ने दूल्हे का रंग काला होने के चलते शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

विवाह की तैयारियां: अभी कुछ दिन पहले रामपुर के रहने वाले एक युवक की शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ मंजूर हुई थी। इसके बाद वर और वधू पक्ष में शादी की तैयारी शुरू हो गई।

बारात का हुआ आगमन: नियत समय के मुताबिक शुक्रवार को दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा। जहां पर बारात की मेहमान नवाजी, खातेदारी से संबंधित सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई। यही नहीं इस दौरान द्वार पूजा आदि के कार्यक्रम की पूरी तैयारी की गई।

दुल्हन ने किया इनकार: शुरुआती रस्म बारात चढ़त के दौरान जब गांव की महिलाओं ने दूल्हे को देखा, तब एक दूसरे के बीच दूल्हे के काला होने की बात को लेकर कनफुस्की चालू हो गई। यह बात दुल्हन के कानो तक जा पहुंची, दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसका रंग काला देखकर उसने शादी से इनकार कर दिया।

बरपा हंगामा:शादी करने से दुल्हन के इनकार से दूल्हे के पक्ष में हड़कंप मच गया। वर पक्ष के लोगों ने दुल्हन और उसके परिवार को समझाने की तमाम कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने, घंटो तक मनाने का प्रयास असफल रहा।

बैठी पंचायत: दोनों पक्षों में सुलह समझौते के लिए शनिवार को पंचायत बैठी, वधू पक्ष के लोगों को समझने के लिए तमाम मिन्नतें की, लेकिन वह मानने के लिए राजी नहीं हुए। जिससे कोई फैसला नहीं हो सका।

बारात हुआ वापस: तमाम मान मनौव्वल के बावजूद जब किसी की एक न चली, अंत में, बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौट जाना पड़ा।

चर्चा का विषय बना मामला:इस घटना को लेकर गांव वालों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का मानना है कि शादी से पहले इन सब पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए था। शादी तय करने के बाद घर से बिन व्याह के बारात लौट के जाना सही नही है।

जागरूकता की कमी: कुछ लोगों का मानना है कि इस घटना से यह स्पष्ट है कि समाज में जागरूकता की कमी है।रंग-रूप से दूर रहकर प्रेम और स्वीकृति के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे