Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमिका के गाल पर प्रेमी ने लिखा अपना नाम, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे दंग



कमलेश

डेस्क:प्रेमी के घर जाकर प्रेमिका तीन दिनों तक रही, जहां प्रेमी के नाम को अपने दोनों गाल पर जलती हुई अगरबत्ती से लिखवा लिया। किशोरी वापस लौट कर जब घर आई तब उसने यह बात घर वालों से छुपा रखी थी, लेकिन घर वालों की नजर उसके गाल पर पड़ गई। इसके बाद घर वालों ने किशोरी से पूछताछ की। इसके बाद किशोरी की मां ने स्थानीय पुलिस में गुहार लगाई।

मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद के धौरहरा इलाके का है।

क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का गांव के रहने वाले एक किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा है, कुछ दिन पहले किशोरी अचानक घर से गायब हो गई थी। लेकिन तीन दिन बाद वह वापस घर लौट आई। घर लौटने के बाद किशोरी के मां की नजर उसके गाल पर पड़ी। किशोरी के दोनों गाल पर कोड वर्ड में AM लिखा हुआ था। इसके बाद मां ने बेटी से पूछताछ की। 

प्रेमी पर गंभीर आरोप

बेटी से पूरा मामला जाने के बाद मां कोतवाली पहुंची। जहां पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने उसके बेटी के साथ छेड़छाड़, जबरदस्ती घर ले जाकर तीन दिनों तक बंधक बनाने सहित गंभीर आरोप लगाया। आरोप में यह भी कहा कि उसकी बेटी के चेहरे पर किसी नुकीली चीज या अगरबत्ती से चोट पहुंचाई गई है। 

पुलिस के पूछताछ में खुली पोल

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सच्चाई तक जाने के लिए लड़की से पूछताछ किया। लड़की ने जो बताया उससे पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। पुलिस के पूछताछ में लड़की ने बताया कि उन दोनों का वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह स्वयं गांव में अपने प्रेमी के घर गई थी। दोनों ने अपनी इच्छा अनुसार एक दूसरे के चेहरे पर निशान बनाए थे।

मुकदमा दर्ज 

वहीं पुलिस ने लड़की के नाबालिग होने के कारण से मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस के अनुसार दोनों अभी नाबालिक हैं। पुलिस ने लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे