Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज सीएचसी में मेडिकल स्टोर के पर्चे पर लिखी जाती है दवा



रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज गोण्डा।तरबगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निजी मेडिकल स्टोर के पर्चे पर खुलेआम बाहर की दवा लिखी जा रही है, जिसका फायदा सीधे मेडिकल स्टोर संचालक को मिल रहा है। 


बताते चले की गोण्डा जिले के तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खुलेआम बाहर की दवा यादव मेडिकल स्टोर के नाम से छपे पर्चे पर लिखी जा रही है। जो सभी डॉक्टरों के काउंटर पर उपलब्ध है, जहाँ मरीज को बाहर से दवा लाने के लिए यादव मेडिकल स्टोर के नाम का पर्चा दिया जा रहा है, जो सीधे पर्चा लेकर उसी मेडिकल स्टोर पर जाते है। जहाँ सीधा फायदा मेडिकल स्टोर संचालक को मिल रहा है। जिससे चर्चाओ का बाजार गर्म है, कही ना कही मोटी कमाई का चक्कर लग रहा है। 

वही नाम ना छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया की यादव मेडिकल स्टोर के संचालक की तरफ से अस्पताल में मंथली बंधी हुई है, जिससे इनके ही पर्चे पर दवा लिखी जाती है।

यही नही, मेडिकल स्टोर के संचालक हर घंटे अस्पताल में घूम घूमकर पर्चा देखते रहते है और मरीजो को दुकान का रास्ता बताते रहते है।सिस्टम की लापरवाही का नतीजा मरीज को भुगतना पड़ रहा है और मंहगे रेट से दवा खरीदनी पड़ रही है।

क्या कहते है जिम्मेदार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज के अधीक्षक नवनीत सिंह गौरव से बात की गई तो उन्होने बताया की हमारे जानकारी में नही है, अगर इस तरह की कोई बात है तो जाँच करवाकर कार्यवाही की जायेगी। निजी मेडिकल स्टोर के पर्चे पर दवा कदापि नही लिखने दी जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे