अयोध्या में साधू के भेष भूषा में रामलला का दर्शन करने पहुंचा दुर्दांत अपराधी, अपराध से 40 साल पुराना नाता | CRIME JUNCTION अयोध्या में साधू के भेष भूषा में रामलला का दर्शन करने पहुंचा दुर्दांत अपराधी, अपराध से 40 साल पुराना नाता
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में साधू के भेष भूषा में रामलला का दर्शन करने पहुंचा दुर्दांत अपराधी, अपराध से 40 साल पुराना नाता

Top Post Ad



 






डेस्क: हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त 55 हजार रुपए का इनामी बदमाश पुलिस को चकमा देते हुए प्रभु श्री राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा था। मुखबिर खास की सूचना पर मध्य प्रदेश पुलिस ने बदमाश को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। 

बताया जाता है कि मोस्ट वांटेड किस्सू तिवारी एक दुर्दांत अपराधी है। किस्सू के गिरफ्तारी के लिए पांच टीम में लगाई गई थी जो देश के अलग-अलग स्थान पर दबिश दे रही थी। मध्य प्रदेश पुलिस को किस्सू तिवारी की सरगर्मी से तलाश थी, लेकिन किस्सू लंबे समय से पुलिस के पहुंच से दूर था। हाई कोर्ट ने अपराधी के गिरफ्तारी के लिए एसपी को 48 घंटे का समय दिया था। किस्सू तिवारी को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

अपराध से किस्सू का पुराना नाता

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश किस्सू तिवारी का अपराध से लगभग 40 वर्ष पुराना नाता है। किशोर उर्फ किस्सू तिवारी ने वर्ष 1979 में पहला अपराध किया, तब से वह अपराध करने से पीछे नहीं हटा।

बार बार हुआ फरार

किशोर पुलिस के पकड़ में आने के बाद बार-बार फरार हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किस्सू वर्ष 1992 में फरार हुआ था, इसके बाद वर्ष 2015 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिन जेल में रहने के बाद बदमाश पुनः फरार हो गया था। फरारी काटने का उसे लंबा अनुभव है। 

साधू वेश भूषा में रहता है किस्सू

किशोर उर्फ किस्सू तिवारी अपनी पहचान छुपाने के लिए साधु महात्मा के जैसा वेशभूषा बना कर रहता था, जिससे वह पुलिस के नजर से बचा रह सके। उसके वेशभूषा से उसके शातिर होने का अनुमान भी लगाना मुश्किल होता है।

कहां कहां से है इनाम

बताया जाता है कि किस्सू अपने फरारी के दौरान जयपुर, हरिद्वार, हिमाचल और उत्तराखंड राज्य के अलग-अलग स्थान पर रहा है।किस्सू के गिरफ्तारी को लेकर मध्य प्रदेश की कटनी पुलिस ने दस हजार रुपए इनाम घोषित किया था। जिसमे 20 हजार रुपए का आईजी ने बढ़ोत्तरी करते हुए 30 हजार रुपए कर दिया था। किस्सू पर जबलपुर पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। इस प्रकार किस्सू तिवारी पर कुल 55 हजार रुपए इनाम था।

वारंट जारी 

इंदौर, जबलपुर और कटनी में किस्सू तिवारी के खिलाफ तमाम आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही कटनी पुलिस में हत्या के मामले में अदालत में स्थाई वारंट भी जारी किया है। जबलपुर पुलिस में यह हत्या का आरोपी है और वहां भी इसके खिलाफ वारंट जारी है। जिसकी सुनवाई हाई कोर्ट में चल रही है। 

हाईकोर्ट ने दिया अल्टीमेटम

बता दे की हाई कोर्ट ने जबलपुर एसपी को किस्सू तिवारी की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटों का समय दिया है, बताया जाता है कि हाई कोर्ट के एकल पीठ ने पाया था कि कटनी का रहने वाला अपराधी किस्सू तिवारी के विरुद्ध जबलपुर और कटनी में हत्या के चार मामलों सहित अन्य आपराधिक मामले पंजीकृत है। जबलपुर के जिला न्यायालय ने किशोर उर्फ किस्सू तिवारी के खिलाफ वर्ष 2022 के मार्च अप्रैल माह में गैर मियादी वारंट जारी किया था। तब भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

Below Post Ad

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com