BALRAMPUR...अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बने सौम्य अग्रवाल | CRIME JUNCTION BALRAMPUR...अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बने सौम्य अग्रवाल
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बने सौम्य अग्रवाल



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष निष्काम गुप्ता तथा निवर्तमान अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के बलरामपुर से चले जाने के कारण रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर चयन एवं कार्यकारिणी गठन हेतु संपन्न पदाधिकारियों की बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सौम्य अग्रवाल को अग्रवाल सभा, बलरामपुर का अध्यक्ष चयनित कर अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन कराया एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें इस दायित्व हेतु बधाई दी।

20 मई को अग्रवाल सभा का अध्यक्ष सौम्या अग्रवाल बनाए जाने के बाद सहमति से कार्यकारिणी में दो नए सदस्य राज कुमार अग्रवाल और अंकित गोयल को सम्मिलित कर 21 सदस्यों का चयन कर कार्यकारिणी को गठित किया गया। बैठक में अशोक कुमार गुप्ता, सुशील हमीर वासिया, सौम्य अग्रवाल, मनीष तुलस्यान, विनोद बंसल, आलोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, साकेत तुलस्यान, पंकज अग्रवाल और शरद अग्रवाल उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए नवनियुक्त जन सम्पर्क अधिकारी शुभम बंसल ने बताया कि यह अति महत्वपूर्ण बैठक महाराजा अग्रसेन मंदिर के हाल में 19 मई को सायंकाल सम्पन्न की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे