Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षिका को गोली मारने वाला छात्र महज कुछ ही घंटे में गिरफ्तार



डेस्क:शिक्षिका को गोली मारने के प्रकरण में पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हिरासत कर पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है।

बता दें कि आज शुक्रवार के सुबह लगभग 10:30 बजे उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद अंतर्गत शहर कोतवाली क्षेत्र में आरआईसीटी कंप्यूटर सेंटर में एक शिक्षिका को पढ़ाने के दौरान उसके ही एक पूर्व छात्र ने तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, घायल शिक्षिका को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए शिक्षिका को मेरठ रेफर कर दिया था।

कंप्यूटर सेंटर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक का गोली मारकर भागने का दृश्य रिकॉर्ड हो गया था। जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें स्पष्ट दिखाई पड़ता है कि लाल रंग का शर्ट पहने, पीठ पर एक बैग लाद कर कंप्यूटर सेंटर से घटना को अंजाम देकर बाहर की तरफ भागता है। बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को स्टार्ट करके तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हुए दाहिने तरफ मुड़ जाता है। 

घटना के बाद पुलिस आरोपी युवक के तलाश में जुट गई थी। और घटना के महज कुछ ही घंटे में आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि आरोपी छात्र शिक्षिका से प्रेम करता था, यह बात उसने शिक्षिका को बताई थी, तब शिक्षिका ने छात्र को अच्छे से पढ़ाई करने की नसीहत देते हुए उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया था। इसी बात से नाराज आरोपी छात्र ने शुक्रवार को कंप्यूटर सेंटर के क्लास रूम में घुसकर क्लास अटेंड कर रही शिक्षिका को गोली मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

फिलहाल पुलिस ने आरसीटीआई कंप्यूटर सेंटर के छात्र, बिजनौर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर गांव के रहने वाले प्रशांत पुत्र लव कुश को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि सर्विलांस टीम, स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे