Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने उछाला जूता, पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा, पूरे मामले का वीडियो वायरल



डेस्क:एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्यक्रम के बीच में भीड़ में मौजूद एक युवक ने जूता उछाल दिया। फिलहाल युवक के द्वारा उछाला गया जूता स्वामी प्रसाद मौर्य को नहीं लगा। जूता उछाल कर वहां से युवक भाग ही रहा था कि मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।


वायरल वीडियो

बता दें कि शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना डौकी क्षेत्र के माता सती मंदिर पर पार्टी के प्रत्याशी गौतम सिंह निषाद के लिए एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक भीड़ से उठकर खड़ा हुआ और स्वामी प्रसाद मौर्य के तरफ जूता उछाल दिया। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने जूता उछाल कर भाग रहे युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। युवक को पड़कर पुलिस जब लेकर जा रही थी, तब युवक स्वामी प्रसाद मौर्य को वापस जाने के लिए नारे लगाते हुए काला कपड़ा दिखा रहा था। आरोपी युवक को दो उपनिरीक्षक मिलकर अपने हिरासत में लिए हुए जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ से लगभग दर्जन पर लोग दौड़ते हुए आए और जूता उछालने वाले युवक की पुलिस के हिरासत में ही पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस वाले आरोपी युवक को बचाने के लिए तमाम प्रयास करते रहे, लेकिन दौड़कर आए दर्जन भर युवक लात मुक्का और घूसों से युवक की पिटाई करते रहे। अंततः जब पुलिस उप निरीक्षक ने देखा कि वह लोग नहीं मान रहे हैं, तब उप निरीक्षक ने अपने पिस्टल के चेंबर से हाथ में पिस्तौल निकाल लिया। पिस्टल निकालने के बाद उन लोगों ने आरोपी युवक को छोड़ा। जब पुलिस उसे लेकर जा रही थी तब भी पीछे से कुछ लोगों ने दोबारा युवक पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उपनिरीक्षक ने पिस्तौल दिखाकर हमलावरों को रोक दिए। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे